![]()
सीकर के सदर थाना इलाके के दूजोद गांव में चुनावी रंजिश को लेकर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव पर हमले का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले एक आदमी ने उन पर वार करके सिर फोड़ दिया। अब घटना के बाद आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड नंबर 38 के पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र ने बताया कि आज गांव के ही रहने वाले इस्लाम खान गांव के मार्केट में बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां पर गांव का रहने वाला बलबीर सिंह आया और किसी पाइप से उन पर हमला कर दिया। घटना में इस्लाम खान घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए एसके हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। घटना में घायल इस्लाम खान ने बताया कि वह वर्तमान में जिला हैंडबॉल संघ में सचिव हैं। इस बार उनका गांव सीकर नगर परिषद के वार्ड 38 में शामिल हो गया था। इस बार चुनाव में वह कांग्रेस प्रत्याशी निरमा का समर्थन कर रहे थे। इसी बात को लेकर गांव का ही रहने वाला बलबीर सिंह शेखावत उनसे रंजिश रखने लगा। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद वह लगातार खफा था। आज उसने हमला कर दिया।
Source link
चुनावी रंजिश को लेकर सिर फोड़ा:गांव के मार्केट में बैठे जिला हैंडबॉल संघ के सचिव पर किया हमला,आरोपी फरार
