Headlines

कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, गर्भवती महिला घायल:पति के साथ डॉक्टर के पास जा रही थी; हादसे में एक गंभीर घायल, हजारीबाग रेफर




कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें 8 महीने की गर्भवती रूपा कुमारी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोडरमा-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर पावर हाउस डंडाडीह के पास हुआ। रूपा कुमारी अपने पति संजय राणा के साथ मरकच्चो से झुमरीतिलैया डॉक्टर से सलाह लेने जा रही थीं। दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई दूसरी तरफ से अमर सोनी अपनी बाइक से जयनगर से पिपचो की ओर आ रहा था। तभी डंडाडीह के पास दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रूपा कुमारी, संजय राणा और अमर सोनी तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अमर सोनी को गंभीर चोटें आईं, जबकि रूपा कुमारी भी घायल हो गईं। संजय राणा को हल्की चोटें लगीं। रूपा कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। अमर सोनी की हालत नाजुक होने पर उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया। रूपा कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार, वह और उनका बच्चा अभी खतरे से बाहर हैं। जयनगर पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर ली हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *