Headlines

रतिया के बाजार में लगे अवैध बोर्ड-फ्लेक्स उतरवाए:नगर पालिका टीम ने चलाया अभियान, दर्जनों जब्त किए, दोबारा लगाने पर कार्रवाई की हिदायत




फतेहाबाद जिले के रतिया के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक मार्गों पर लगे अवैध प्रचार बोर्ड और फ्लेक्स के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वीरवार दोपहर नपा सचिव शुभम बादल के नेतृत्व में एक टीम ने अभियान चलाकर दर्जनों अवैध होर्डिंग्स, बोर्ड और फ्लेक्स हटाए। इन सभी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर नगर पालिका कार्यालय परिसर में जब्त कर लिया गया। पालिका की इस अचानक कार्रवाई से दुकानदारों और प्रचार सामग्री लगाने वालों में खलबली मच गई। नपा सचिव बोले- आवाजाही में बन रहे थे रुकावट नगर पालिका सचिव ने बताया कि व्यस्त बाजारों, मुख्य चौराहों और बिजली के खंभों पर बिना अनुमति लगे विज्ञापन शहर की सुंदरता खराब कर रहे थे। साथ ही, कई जगहों पर ये आवाजाही में भी रुकावट बन रहे थे, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सफाई दरोगा मुकेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर और खंभों पर टंगे लोहे व लकड़ी के फ्रेम वाले बोर्ड हटाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा बिना स्वीकृति के बोर्ड या फ्लेक्स लगाने पर सामान जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *