Headlines

आगरा में CEC के खिलाफ फूटा सपाइयों का आक्रोश:सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन, सांसद हाउस अरेस्ट




यूपी में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा ने गुरुवार को आगरा में जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग 3 घंटे तक सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट के बीच सपाई पुलिस को छकाते रहे। इस बीच पुलिस और सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहीं, सपा सांसद रामजीलाल सुमन सहित कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर सपाई सुबह लगभग 10.30 बजे सपाई सुभाष पार्क पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ सपाइयों की पुलिस से सड़क पर उतरने को लेकर नोकझोंक भी हुई। इस बीच कुछ सपाई मौका पाकर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वे भाग कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए। पहले देखिये प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… पुलिस ने हिरासत में लिया प्रदर्शन को उग्र होता हुए देखते हुए सुभाष पार्क और कलेक्ट्रेट पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। प्रदर्शनकारी जब सड़क पर उतरने को लेकर काबू में नहीं आए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वाहनों में भरकर उन्हें पुलिस लाइन पहुंचाया गया। देखिये पुलिस हिरासत की 2 तस्वीरें… सपा सांसद को किया हाउस अरेस्ट पुलिस ने सुबह से ही कई सपा नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात कर दी थी। सपा सांसद रामजीलाल सुमन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्हें कलेक्ट्रेट पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया। हालांकि उनकी भी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *