Headlines

CJP बोली-कार्यकर्ता हिरासत में लिए जा रहे:कहा-परिवार को भी डराया गया, कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; दिल्ली पुलिस होटलों की भी जांच कर रही




दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले CJP और लेफ्ट संगठनों ने देशभर में समर्थकों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि पुणे के छात्रों को दिल्ली जाते समय बीच रास्ते में हिरासत में लिया गया। उन्हें बस से अज्ञात जगह ले जाया गया। वहीं, CJP ने मध्य प्रदेश का एक वीडियो भी साझा किया। इसमें चलती बस में युवाओं को दिखाया गया है। एक युवक ने मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिवारों को डराने का भी आरोप लगाया। दरअसल, 10 अक्टूबर को CJP दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करेगी। वहीं, दिल्ली पुलिस दिल्ली में होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के निर्देश दिए गए हैं। खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *