![]()
टीकमगढ़ के वृंदावन तालाब का जलस्तर गिरने के बीच नगर पालिका ने क्षतिग्रस्त वेस्ट वियर (एक तरह का छोटा बांध) की मरम्मत करा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुरानी वेस्ट वियर नीचे होने की वजह से तालाब का पानी नाले में बह रहा था। इसके लिए कई लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की थी। करीब एक सप्ताह से चल रहा मरम्मत कार्य शुक्रवार को पूरा हुआ, जिसके बाद से तालाब का पानी नाले में बहना बंद हो गया है। अब स्थानीय लोगों ने तालाब से जलकुंभी हटाने की मांग की है। औसत से ज्यादा बारिश के बावजूद गिरा जलस्तर जानकारी के अनुसार, इस साल टीकमगढ़ तहसील में 44 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य औसत 40 इंच से 4 इंच अधिक है। इसके बावजूद वृंदावन तालाब का जलस्तर तेजी से गिरने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले 40 इंच बारिश होने पर तालाब लबालब भर जाता था, जबकि इस बार स्थिति अलग है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब का जलस्तर करीब 6 फीट तक घट गया था। इसकी वजह तालाब के पुराने वेस्ट वियर को तोड़कर करीब 3 फीट नीचे नई नाली बनाए जाने को बताया जा रहा है। आरोप है कि इस नाली से तालाब का पानी नाले में बह रहा था। दो दिशाओं में अवैध कॉलोनियां बनने का आरोप समाजसेवी अजय रावत के अनुसार, तालाब का जलस्तर गर्मियों के स्तर तक पहुंच गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि तालाब के पूर्व और उत्तर दिशा में अवैध कॉलोनियां बनाई गई हैं और कई मकान कैचमेंट एरिया में आते हैं। 60 एकड़ के इस तालाब में दो तरफ से भू माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। एनजीटी की सख्त चेतावनी के बाद भी जिला प्रशासन और नगर पालिका ने यह अवैध कब्जा नहीं हटाया है। रावत के मुताबिक, पहले तालाब के ओवरफ्लो वाले नाले में लोहे का गेट लगाया जाता था, जिससे पानी का बहाव रोका जा सके। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से गेट गायब है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नगर पालिका के सीएमओ से शिकायत की थी। मरम्मत के बाद जलकुंभी हटाने की मांग स्थानीय लोगों के मुताबिक, शिकायत के बाद नगर पालिका ने पक्की दीवार बनाकर पानी का बहाव रोकने का काम कराया। उनका कहना है कि यह काम बारिश के मौसम से पहले हो जाना चाहिए था। लोगों ने अब तालाब में फैली जलकुंभी हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि तालाब की सफाई के साथ जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। ———————- टीकमगढ़: 44 इंच बारिश के बाद भी वृंदावन तालाब खाली:भूमाफिया ने वेस्ट वियर तोड़ी, पानी नाले में बह रहा; प्रशासन सुस्त टीकमगढ़ में इस साल सामान्य औसत बारिश के बावजूद वृंदावन तालाब का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। टीकमगढ़ तहसील में अब तक औसत से 4 इंच…. यह खबर भी पढ़ें।
Source link
नपा ने वृंदावन तालाब की वेस्ट वियर की मरम्मत कराई:सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद हुआ निर्माण; जलकुंभी हटाने की मांग
