![]()
बांसवाड़ा के देवदा गांव में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रोले ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह 10 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के बॉडी का लेफ्ट हिस्सा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रोला छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मामला घाटोल थाना क्षेत्र का है। घाटोल की तरफ से आ रहा था ट्रोला ASI नारायण लाल ने बताया- शुक्रवार सुबह देवदा गांव में सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जांच के दौरान मृतक की पहचान दिनेश (35) पुत्र हीरालाल पारगी, निवासी देवदा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दिनेश अपने घर से पैदल मुख्य सड़क की ओर जा रहा था। इसी दौरान घाटोल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस इस मामले में पुलिस फरार ट्रोले ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को एमजी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हादसे के बाद फरार हुए ट्रोला चालक की तलाश की जा रही है।
Source link
तेज-रफ्तार ट्रोले ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, मौत:हादसे के बाद ड्राइवर ट्रोला छोड़कर फरार हुआ; देवदा के पास हादसा हुआ
