Headlines

अंतरराष्ट्रीय बधिर एथलेटिक्स- चौथे स्थान पर नालंदा के अनुपम:पेनांग में 800 मीटर में चौथे स्थान पर रहे, मात्र 0.56 सेकंड के अंतर से कांस्य पदक से चूके




नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत महमूदपुर बलवा गांव निवासी बधिर एथलीट अनुपम कुमार ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मलेशिया के पेनांग में आयोजित ‘एशिया पैसिफिक डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026’ में अनुपम ने पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा के फाइनल में शानदार दौड़ लगाते हुए चौथा स्थान हासिल किया। 7 अक्टूबर को आयोजित इस फाइनल मुकाबले में अनुपम ने 2 मिनट 00.72 सेकंड का समय निकाला। वह तीसरे स्थान पर रहे मेजबान मलेशिया के धावक अज़लान कुस्ते (2 मिनट 00.16 सेकंड) से मात्र 0.56 सेकंड के सूक्ष्म अंतर से पीछे रह गए और बेहद कड़े मुकाबले में कांस्य पदक से चूक गए। स्पर्धा में ईरान के अली अलीजादेह (1 मिनट 57.09 सेकंड) ने स्वर्ण और जापान के दाइची नाकामुरा (1 मिनट 59.88 सेकंड) ने रजत पदक अपने नाम किया। ग्रामीण पगडंडियों से अंतरराष्ट्रीय ट्रैक तक महमूदपुर बलवा निवासी पप्पू यादव के पुत्र व सुरेंद्र यादव के पौत्र अनुपम का यह सफर संघर्षों और अनुशासन से भरा रहा है। नालंदा में उनकी शुरुआती खेल यात्रा को संवारने में ‘नालंदा लक्ष्य खेल अकादमी’ और कोच सह सचिव कुंदन कुमार पांडेय की अहम भूमिका रही। वर्तमान में वे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कोच जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ किशोरी जाजोदिया संवाद व तकनीक में उनका सहयोग कर रही हैं। जिले के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत भारतीय राष्ट्रीय बधिर एथलेटिक्स टीम में जगह बनाकर देश का प्रतिनिधित्व करने पर बिहार स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ के महासचिव मोहम्मद अतहर अली, खेलप्रेमियों और नालंदा लक्ष्य खेल अकादमी के सदस्यों ने अनुपम को बधाई दी है। सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष चार में जगह बनाकर अनुपम ने जिले के अन्य दिव्यांग व सामान्य खिलाड़ियों के लिए एक नई मिसाल पेश की है। खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि आगामी प्रतियोगिताओं में वे देश के लिए पदक जरूर जीतेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *