Headlines

जबलपुर से दिल्ली जाने वाली 5 ट्रेनें रद्द:रेलवे ने जारी की सूचना; CJP के प्रदर्शन का असर




कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) का दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन का असर ट्रेनों पर देखा जा रहा है। जबलपुर से दिल्ली तरफ जाने वाली ट्रेनों को पश्चिम मध्य रेलवे ने निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ट्रैफिक का दवाब प्रदर्शन के कारण अधिक हो गया है, जिसके चलते यह फैसला लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे ने 9 अक्टूबर को 5 मुख्य ट्रेनों को रद्द कर दिया है। शनिवार से ये सभी ट्रेन नियमित रहेंगी। वापसी के लिए अलग से जारी होगी सूचना मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा का कहना है कि इन ट्रेनों की वापसी सेवाओं के संबंध में सूचना अलग से जारी की जाएगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि अपनी यात्रा की योजना बनाने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुगम रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *