Headlines

कॉलर वाला हाथी 7 दिन से BTR क्षेत्र से बाहर:चंदिया के कारी पथरिया हार में पहुंचा, 50 से ज्यादा कर्मचारी और 4 हाथी निगरानी में लगे




बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से निकले कॉलर वाले हाथी की निगरानी के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, वन विकास निगम, सामान्य वन मंडल, पुलिस और बिजली विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। पिछले सात दिनों से विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हाथी की हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। बताया गया है कि हाथी बीटीआर के सीमा क्षेत्र से 7 दिन से बाहर है, अक्सर होता ये कि कोई भी हाथी अगर बीटीआर क्षेत्र से बाहर जाता है तो वह तीन से चार दिन में अपने क्षेत्र लौट आता है। लेकिन कॉलर नंबर 3 हाथी 7 दिन बाद भी बीटाआर नहीं लौटा है इसलिए इसकी निगरानी की जा रही है। हाथी की मूवमेंट रेलवे लाइन के पास होने के कारण बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए वन विभाग ने रेलवे को पत्र लिखकर इस क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों की गति धीमी रखने को कहा है। 50 से अधिक कर्मचारी और 4 विभागीय हाथी तैनात हाथी की सुरक्षा और सही लोकेशन का पता लगाने के लिए वन विभाग ने बड़ा अमला तैनात किया है। कॉलर वाले हाथी की सटीक स्थिति जांचने के लिए विभागीय हाथियों को चंदिया भेजा गया है। क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय के मुताबिक, 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात निगरानी में जुटे हैं। हाथी की लगातार बदलती लोकेशन को देखते हुए वन विभाग की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। स्थिति का आकलन करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *