![]()
हनुमानगढ़ जिले में खनिज वाहनों और धर्मकांटों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह 5 दिवसीय अभियान 6 अक्टूबर से शुरू हुआ। इस दौरान 15 खनिज वाहनों की जांच की गई। इनमें से 4 वाहनों में गड़बड़ियां मिलीं, जिस पर कुल 4 लाख 87 हजार 598 रुपए का जुर्माना सरकारी खजाने में जमा कराया गया। सहायक खनि अभियंता सोहनलाल गुरु ने बताया कि 3 वाहनों के पास रॉयल्टी रवन्ना नहीं था, जबकि एक में रवन्ने से ज्यादा खनिज मिला। तीन वजन मशीनों (तुला यंत्रों) का भी निरीक्षण किया गया, जिनमें कोई अनियमितता नहीं मिली।
जिले में अवैध खनन और खनिज की ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 51 मामले दर्ज कर कुल 55.54 लाख रुपए की वसूली सरकारी खजाने में जमा की जा चुकी है। धर्मकांटों की जांच इसलिए हो रही है ताकि तुलाई सही हो और कोई गड़बड़ी न हो।
Source link
हनुमानगढ़ में 4 गाड़ियों पर 4.87 लाख की पेनल्टी लगाई:खनिज वाहनों और धर्मकांटों की जांच के लिए चलाया विशेष अभियान
