![]()
गोंडा जिले में मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा भिठौरा अंधरी जोत गांव के रहने वाले राजकुमार वर्मा के घर पहुंचकर भाभी पिंकी वर्मा के घरवालों को मारपीट करना भारी पड़ गया। मोतीगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आज शुक्रवार शाम 4:00 बजे पांच आरोपियों रोहित वर्मा, विकास वर्मा,अमित वर्मा, प्रिंस तिवारी और खुशी लाल गोस्वामी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इन पांचो आरोपियों ने कल पिंकी वर्मा से उनके ससुराल वालों के हुए विवाद के बाद मायके से पिंकी वर्मा के ससुराल पहुंचकर ससुराल वालों से लाठी डंडों से घर में घुसकर जमकर मारपीट की थी। लाठी डंडों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज किया जिसमें से गंभीर रूप से राजकुमार वर्मा और उनके परिजनों को चोट आई है। घायलों का मोतीगंज थाने की पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजी देवरा में मेडिकल परीक्षण करवा करके प्राथमिक उपचार भी कराया गया है। पूरे मामले में गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की गई पीड़ित राजकुमार वर्मा ने बताया कि कल 8 अक्टूबर को हमारे घर वालों का हमारी भाभी पिंकी वर्मा से कुछ विवाद हो गया था। विवाद के बाद पिंकी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद राजेंद्र वर्मा, रोहित वर्मा, विकास वर्मा, प्रिंस तिवारी,अमित वर्मा और खुशी लाल गोस्वामी तीन मोटरसाइकिल से हमारे घर पहुंचे और हमारे घर में घुसकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट किया है। सीओ सदर अभिषेक दावाच्या ने बताया कि कल पिंकी वर्मा के ससुराल और मायके पक्ष वालों के बीच मारपीट हुआ था पिंकी का पहले घर वालों से विवाद हुआ फिर उसने अपने घर वालों को सूचना दे दी थी। 24 घंटे के अंदर ही आज पांच आरोपियों रोहित, विकास,अमित,प्रिंस और खुशी लाल को गिरफ्तार किया है जबकि राजेंद्र वर्मा की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।जांच में जो भी निकाल कर आएगा इन आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी मोतीगंज पुलिस पूरे मामले में गंभीरता पूर्वक कड़ी कार्रवाई की है। किसी के यहां कोई विवाद है तो पुलिस को सूचना दें कानून अपने हाथ में ना लें। दोनों पक्ष की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है मोतीगंज पुलिस दोनों मुकदमों की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।
Source link
भाभी से विवाद के बाद मायके वालों ने की मारपीट:ससुराल पहुंचकर युवती के घर वालों ने की मारपीट, लाठी-डंडों से हमला किया
