Headlines

किन्नौर में नौतोड़ की 15-20 हजार फाइलें पेंडिंग:कांग्रेस ने भाजपा पर अड़ंगा डालने का लगाया आरोप; कहा-राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे




किन्नौर में नौतोड़ मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर जानबूझकर अड़ंगा डालने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हजारों परिवारों से जुड़े इस जनहित के मुद्दे को भाजपा ने सत्ता में रहते हुए प्राथमिकता नहीं दी, जिससे बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। रिकांगपिओ में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. सूर्या प्रकाश बोरस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी और एपीएमसी डायरेक्टर प्रेम कुमार ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नौतोड़ से संबंधित 15 से 20 हजार फाइलें लंबित हैं। इनमें वर्ष 1997-98 के बाद से लंबित करीब 9,000 पुराने मामले भी शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वर्ष 2017 से 2022 तक अपने पांच साल के कार्यकाल में नौतोड़ मामले को ठंडे बस्ते में रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में जगत सिंह नेगी ने फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट (एफसीए) को सस्पेंड करवाकर 900 लोगों को पट्टे दिलवाए थे। कांग्रेस ने इसे इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। नेताओं ने कहा कि नौतोड़ मामले के समाधान के लिए 11 सितंबर से पूह, कल्पा और निचार ब्लॉक में नौतोड़ यात्रा निकाली जा रही है। इसके साथ ही लोगों के समर्थन के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। आंदोलन को दिल्ली तक ले जाया जाएगा कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह यात्रा शिमला पहुंचेगी, जहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर लंबित मामलों के समाधान की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को दिल्ली तक ले जाया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि नौतोड़ से जुड़े लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *