Headlines

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश




चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की सप्लाई हो रही थी। एरिया चौकी, बीट और थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऑपरेशन सेल ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर इस पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गुरलाल सिंह उर्फ लाल करीब 7 किलो हेरोइन हर महीने चंडीगढ़ में सप्लाई करता था। इस हिसाब से करीब 3 साल में 252 किलो हेरोइन चंडीगढ़ पहुंचाए जाने की बात सामने आई है। ऑपरेशन सेल की जांच में यह भी सामने आया है कि चंडीगढ़ के मलोया और सेक्टर-56 में 3 नशे के डीलर इस नेटवर्क से जुड़े थे। इनमें से 3 डीलर फिलहाल अपने घरों से फरार चल रहे हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर
पुलिस ने फरार आरोपियों के दोस्तों और रिश्तेदारों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए हैं। यह कार्रवाई डीआईजी राजीव रंजन की सुपरविजन में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की अगुवाई में की गई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इतने लंबे समय से चल रही हेरोइन की सप्लाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं मिली। 3 साल से कैसे चल रहा था हेरोइन का खेल, जानिए… एक आरोपी का पिता पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर
गिरफ्तार आरोपी अर्शदीप सिंह का पिता पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि अर्शदीप इस ड्रग नेटवर्क के संपर्क में कैसे आया और उसकी इसमें कितनी भूमिका थी। पुलिस के मुताबिक, अर्शदीप से 156 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ 2024 में मोरिंडा थाने में NDPS एक्ट का केस भी दर्ज है। गुरसाब मुख्य आरोपी का राइट हैंड
आरोपी गुरसाब उर्फ साबा मुख्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ दीप का राइट हैंड था। वह उसके साथ मिलकर ड्रग के साथ हथियारों की सप्लाई भी करता था। गुरसाब के कब्जे से 57 ग्राम हेरोइन के अलावा एक देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ भी मोरिंडा थाने में NDPS एक्ट का केस दर्ज है। मुख्य हैंडलर हरदीप सिंह दीप फरार
पूरे नेटवर्क का कथित मुख्य हैंडलर हरदीप सिंह उर्फ दीप है। वह फिलहाल फरार है। जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान बॉर्डर के जरिए हर महीने करीब 22 किलो हेरोइन पंजाब मंगवाता था। इसके बाद नेटवर्क से जुड़े आरोपी इसे अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। पुलिस को शक है कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए भी हेरोइन की खेप मंगवाई जाती थी। इस एंगल से भी जांच की जा रही है। जानिए किस आरोपी से क्या बरामद हुआ…..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *