![]()
तरनतारन नगर परिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाली कई दुकानों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रणधीर सिंह वड़ैच की अगुवाई में की गई। इन प्रॉपर्टी मालिकों पर करीब 22 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। रणधीर सिंह वड़ैच ने बताया कि जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने लंबे समय से टैक्स नहीं दिया था, उन्हें पहले नोटिस भेजे गए थे। उनसे टैक्स जमा करने की अपील भी की गई थी। शहर में लाउडस्पीकर से भी लोगों को बकाया टैक्स भरने के लिए जागरूक किया गया था। बार-बार मौका देने और अपील के बावजूद जब प्रॉपर्टी मालिकों ने टैक्स नहीं भरा, तो विभाग को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। इसी के तहत नगर परिषद की टीम ने अलग-अलग दुकानों को सील किया। इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद कर्मचारियों के साथ शहर पुलिस, फायर ब्रिगेड और रोड सेफ्टी विभाग की टीम भी मौजूद थी। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से हुई। नगर परिषद ने प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है कि वे जल्द अपना बकाया टैक्स जमा करें, ताकि ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके।
Source link
तरनतारन में प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर दुकानें सील:नगर परिषद ने बार-बार नोटिस व अपील के बावजूद कार्रवाई, 22 लाख रुपये का टैक्स बकाया
