![]()
आगर-मालवा में पांच परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर) पटवारियों की सेवा समाप्त करने के विरोध में पटवारियों का प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पटवारियों ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए बर्खास्त किए गए पटवारियों को वापस काम पर लेने की मांग की। इस प्रदर्शन में महिला पटवारी भी बढ़-चढ़कर शामिल हुईं। यह पूरा विवाद स्वामित्व योजना से जुड़ा है। योजना के तहत अधिकार अभिलेखों के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रशासन ने पांच पटवारियों को नौकरी से निकाल दिया था। पटवारी संघ का कहना है कि मैदानी स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं को हल करने के बजाय सीधे सेवा समाप्ति की एकतरफा कार्रवाई कर दी गई, जो बिल्कुल गलत है। संघ की मांग है कि बर्खास्तगी का आदेश तुरंत वापस लिया जाए। पटवारियों के इस आंदोलन को एनएसयूआई के अंकुश भटनागर और भारतीय मजदूर संघ ने भी अपना समर्थन दिया है। मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी पटवारी संघ ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पटवारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द सुनवाई न होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मांग पूरी न होने की स्थिति में जिले भर में राजस्व से जुड़े सभी कामों का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा, जिससे लोगों के सरकारी काम अटक सकते हैं।
Source link
पटवारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, काले कपड़े पहने:5 पटवारियों की सेवा समाप्ति के विरोध में आंदोलन
