![]()
मेडिकल कॉलेज नेरचौक परिसर में मोबाइल चोरी के मामले में बल्ह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 आईफोन और दो एंड्रॉयड मोबाइल सहित कुल चार फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के महज पांच घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।मामले की पुष्टि एसपी विनोद कुमार ने की। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज नेरचौक परिसर से मंडी जिले के ओयरी निवासी रोहित का आईफोन 12 प्रो और उसके दोस्त शौर्य ठाकुर का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। शिकायत में उसी दिन अन्य लोगों के भी दो से तीन मोबाइल फोन चोरी होने की बात कही गई थी। शिकायत के आधार पर बल्ह पुलिस थाने में नौ अक्तूबर को प्राथमिकी संख्या 220/2026 दर्ज की गई। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए चंबा निवासी कुशल देव और कपिल देव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। कल कोर्ट में पेश किया जाएगा पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है तथा बरामद मोबाइल फोन के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंडी पुलिस ने कहा कि आम जनता की संपत्ति की सुरक्षा और चोरी सहित अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Source link
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मोबाइल चोरी करते 2 अरेस्ट:केस दर्ज होने के 5 घंटे में 4 फोन बरामद; कल कोर्ट में पेश करेंगे
