![]()
मेरठ जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी ने तीन दिन से पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा, विपक्ष की आवाज दबाने को पुलिस का इस्तेमाल चिंताजनक है। जनता के मुद्दे उठाना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। भाटी ने बताया, 6 अक्टूबर को दिल्ली जाते समय मेरठ पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट किया। तीन दिन तक घर से निकलने से रोकने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस संविधान और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। विपक्ष का काम सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना है। विपक्षी नेताओं को रोकने से लोकतांत्रिक संवाद प्रभावित होगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा ने कहा, लगातार हाउस अरेस्ट करना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल उठाता है। उन्होंने पुलिस से कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण बात रखने देने की मांग की।
Source link
गौरव भाटी को 3 दिन से हाउस अरेस्ट किया गया:जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया रोष, बोले- इससे लोकतंत्र कमजोर होगा
