Headlines

युवक कांग्रेस ने सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए, कांग्रेस ने की मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग




मंडला के चिलमन चौक पर शुक्रवार को युवक कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाए और इसमें पारदर्शिता की मांग की। लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले ने ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र को हाईजैक करने में मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उन्हें समर्थन दे रही है। मर्सकोले के मुताबिक, देशभर में इंडिया गठबंधन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मनमाने तरीके से नहीं हटाएं सूची से नाम युवक कांग्रेस के मंडला विधानसभा अध्यक्ष प्रणय भंडारी ने दावा किया कि SIR प्रक्रिया में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम गायब हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी मतदाता का नाम मनमाने तरीके से नहीं हटाया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *