Headlines

Ambala DC Ajay Singh Tomar Appointed Director in Agriculture Ministry


हरियाणा कैडर के 2012 बैच के IAS अधिकारी अजय सिंह तोमर को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम) के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, नई दिल्ली में डायरेक्ट

.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से 16 जुलाई 2026 को जारी आदेश में हरियाणा के मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि अजय सिंह तोमर को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे नई जिम्मेदारी संभाल सकें। वे फिलहाल अंबाला डीसी के पर सेवारत हैं।

3 सप्ताह में जॉइन करना होगा, नहीं तो हो सकती है कार्रवाई

आदेश के अनुसार, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से जुड़े ACC के दिशा-निर्देशों के तहत अधिकारी को नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर पदभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में जॉइन नहीं करने पर सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम से डिबारमेंट (प्रतिबंध) की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

कृषि मंत्रालय में निभाएंगे अहम भूमिका अजय सिंह तोमर अब केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में डायरेक्टर के रूप में नीतिगत और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे। कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पत्नी भी हैं IAS अधिकारी अंबाला डीसी अजय सिंह तोमर की पत्नी संगीता तेतरवाल भी 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आईएएस अधिकारी संगीता तेतरवाल वर्तमान में हरियाणा के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (New & Renewable Energy) में निदेशक (Director) और सरकार में विशेष सचिव के रूप में तैनात हैं

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का आदेश।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का आदेश।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *