Headlines

कैथल में कर्मचारी जलाएंगे बर्खास्तगी के आदेशों की प्रतियां:कमेटी चौक पर करेंगे प्रदर्शन, सफाई न होने से सड़कों पर फैला कचरा




कैथल में नगरपालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल के चलते कर्मचारियों को बर्खास्त करने और सस्पेंड करने के बाद कर्मचारियों में रोष लगातार बढ़ रहा है। इसके विरोध में सफाईकर्मी आज सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कमेटी चौक पर प्रदर्शन करेंगे। वे कर्मचारियों को बर्खास्त करने और सस्पेंड करने के आदेशों की प्रतियां जलाएंगे। साथ ही सरकार के सामने कर्मचारियों की मांगों को दोहराया जाएगा। कर्मचारियों ने अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आदेशों को सरकार की ज्यादती करार दिया है। बर्खास्तगी के बाद बढ़ा रोष बता दें कि कैथल में सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान महेंद्र को नोटिस के बाद भी काम पर नहीं लौटने और सरकारी काम में बाधा डालने के चलते सस्पेंड किया गया है। उनके अलावा महिला प्रधान वर्षा, विक्की, आकाश, अजय, शकुंतला और सीतो को बर्खास्त किया गया है। अब तक करीब 60 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। अब कर्मचारियों ने उसके विरोध में आदेशों की प्रतियां जलाने की बात कही है। दूसरी ओर कर्मचारियों द्वारा शहर में सफाई का कार्य करने करने के कारण सड़कों पर कचरा फैला है। ऐसी कोई सड़क नहीं, जहां पर गंदगी और कचरे के बड़े ढेर न लगे हों। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, वे सफाई का कार्य नहीं करेंगे।
मांगें पूरी होने तक हड़ताल रहेगी जारी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठन कर्ता, एसकेएस के जिला सचिव शिवचरण और सचिव विक्की टांक का कहना है कि नगर पालिका व फायर के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर लम्बी हड़ताल की थी। उसके बाद 13 मई को हरियाणा भवन चंडीगढ़ में विभागीय मंत्री विपुल गोयल और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर के खुल्लर की अगुवाई में अन्य अधिकारियों ने संघ की राज्य कमेटी के साथ लगभग 6 घंटे मीटिंग की। उनके मांग पत्र में सभी मांगों को मानकर 20 जून तक परिपत्र जारी करने का ठोस आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मुख्य मांगों के परिपत्र जारी नहीं किए। अपने 12 साल के कार्यकाल में आज तक एक भी सफाई, सीवर और फायर के कर्मचारी पक्का नहीं किया। कर्मचारी इन्हीं मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *