![]()
अलवर और खैरथल-तिजारा जिले में किसानों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग खाद की उपलब्धता व वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। प्रशासन ने किसानों से खाद की कमी को लेकर चिंता नहीं करने की अपील की है। यूरिया और डीएपी सहित चार प्रकार की खाद का स्टॉक संयुक्त निदेशक पीसी मीणा ने बताया कि दोनों जिलों में वर्तमान में 18,824 मीट्रिक टन यूरिया, 3,016 मीट्रिक टन डीएपी, 4,523 मीट्रिक टन एनपीके और 5,790 मीट्रिक टन एसएसपी का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांग के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। गड़बड़ी पर तीन एफआईआर, एक लाइसेंस रद्द मीणा ने बताया कि खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले में अनियमितताओं के तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि एक लाइसेंस रद्द किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद की बिक्री में कालाबाजारी, जमाखोरी या किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
खैरथल-तिजारा में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई:संयुक्त निदेशक बोले- तीन मामलों में FIR, दो जिलों में 18,824 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध
