Headlines

रतलाम में स्टेशन मास्टर ने JE की कॉलर पकड़ी:सिग्नल फेलियर का मेमो देने की बात पर विवाद, RPF पहुंची ने शांत कराया




रतलाम रेल मंडल के मोरवानी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह सिग्नल फेलियर का मेमो देने की बात पर स्टेशन मास्टर और जूनियर इंजीनियर (JE) के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान स्टेशन मास्टर ने JE की टी-शर्ट की कॉलर पकड़कर खींच दी। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। विवाद स्टेशन मास्टर सुभाष यादव और सिग्नल विभाग के JE यश व्यास के बीच हुआ। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर लगे सिग्नल में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने पर यश व्यास और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच में सिग्नल फेल होने का पता चला। कर्मचारियों ने सिग्नल में सुधार किया। इसके बाद वे स्टेशन मास्टर के कक्ष में पहुंचे। मेमो देने की बात पर हुई कहासुनी JE यश व्यास ने स्टेशन मास्टर सुभाष यादव से सिग्नल फेलियर का मेमो देने को कहा। मेमो विभागीय दस्तावेज होता है। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर स्टेशन मास्टर ने JE की कॉलर खींची और उसका गला पकड़ने की कोशिश की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। जानकारी के अनुसार, नियमों के तहत काम शुरू करने से पहले स्टेशन मास्टर को सिग्नल फेलियर का मेमो दिया जाना था। इसी प्रक्रिया को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। RPF मौके पर पहुंची, दोनों ने शिकायत नहीं की विवाद की सूचना रतलाम DRM कार्यालय के कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंचा। हालांकि, दोनों कर्मचारियों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं की। दोनों ने लिखित में दिया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। मामले की जानकारी रतलाम DRM कार्यालय तक भी पहुंच गई है। विभागीय स्तर पर इसकी जांच हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *