![]()
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार शाम गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने एमएलसी प्रत्याशी डॉ सजेंद्र त्रिपाठी का हाथ पकड़ कर सभी से कहा कि- इन्हें चुनाव जीतवाना है.…आप लोग तैयारी में लग जाइए। अब बहुत जल्द बदलाव आएगा। एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव की सबसे अधिक देर तक संजयन त्रिपाठी और नगीना साहनी से बातचीत हुई। अखिलेश यादव बलिया, आजमगढ़ और देवरिया में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद गोरखपुर के रास्ते लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों और गोरखपुर में हुए थप्पड़ कांड को लेकर भी चर्चा हुई। संजयन त्रिपाठी से चुनावी तैयारी का लिया जायजा एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव ने डॉ. संजयन त्रिपाठी से शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चुनाव को लेकर संगठन की सक्रियता और तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए। अखिलेश यादव ने संजयन त्रिपाठी को चुनाव में जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुटने के लिए कहा। उन्होंने बूथ स्तर पर संपर्क बढ़ाने और संगठन को सक्रिय रखने पर जोर दिया। पार्टी की ओर से शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए। थप्पड़ कांड पर नगीना साहनी से बोले- सही समय का इंतजार करिए गोरखपुर में हुए थप्पड़ कांड के बाद अखिलेश यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने घटना को निंदनीय बताया और नगीना साहनी का हौसला बढ़ाया। अखिलेश यादव ने नगीना साहनी से कहा कि सही समय का इंतजार करिए। पूरी पार्टी आपके साथ है। उन्होंने मनोबल और हिम्मत बनाए रखने की बात भी कही। एयरपोर्ट पर दोनों के बीच हुई बातचीत को थप्पड़ कांड के बाद पार्टी के भीतर चल रहे घटनाक्रम के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात अखिलेश यादव के गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने की जानकारी पर सपा के कई नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया और उनसे बातचीत की। एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात में एक ओर शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई, वहीं दूसरी ओर थप्पड़ कांड के बाद नगीना साहनी से बातचीत कर अखिलेश यादव ने पार्टी के भीतर उनका मनोबल बनाए रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने संजयन त्रिपाठी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी तेज करने के निर्देश दिए।
Source link
इन्हें चुनाव जीतवाना है, आप लोग लग जाइए….:गोरखपुर में संजय का हाथ पकड़कर बोले अखिलेश यादव, थप्पड़कांड पर जताई नाराजगी
