Headlines

बेमेतरा में स्मार्ट मीटर से 64 हजार तक बिजली बिल:बढ़े बिल पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी,विभाग ने 3 दिन में जांच का भरोसा दिया




बेमेतरा जिले के ग्राम राजकुड़ी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का दावा है कि पहले उनके घरों में 200 से 300 रुपए तक बिजली बिल आता था, लेकिन अब किसी को 64 हजार, किसी को 45 हजार तो किसी को 40 हजार रुपए तक का बिल मिल रहा है। इतनी बड़ी रकम देखकर ग्रामीण परेशान हैं। शुक्रवार को ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे और सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में बिजली का सामान्य इस्तेमाल होने के बावजूद हजारों रुपए का बिल आ रहा है। उनका सवाल है कि जब पहले बिजली बिल कुछ सौ रुपए आता था, तो अब इतनी बड़ी रकम कैसे हो गई? ग्रामीणों ने कहा कि उनकी आमदनी इतनी नहीं है कि वे हजारों रुपए का बिल चुका सकें। किसी को 64 हजार तो किसी को 40 हजार का बिल ग्राम राजकुड़ी के लीलाराम निषाद ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से गांव के लोग परेशान हैं। उनके मुताबिक, गांव के रतीराम निषाद को 64 हजार रुपए, विशाल साहू को 45 हजार रुपए और नरेश यादव को 40 हजार रुपए का बिजली बिल मिला है। उन्होंने कहा कि सामान्य आमदनी वाले परिवारों के लिए इतनी बड़ी रकम चुकाना मुश्किल है। इसलिए बिजली विभाग को स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने चाहिए। गांव की सावित्रीबाई ने भी बताया कि उनके घर का बिजली बिल 64 हजार रुपए आया है। उन्होंने भी स्मार्ट मीटर हटाकर पुराना मीटर लगाने की मांग की है। तीन दिन में मीटरों की जांच करेगा बिजली विभाग इस मामले में सहायक अभियंता गुलाब राम साहू ने बताया कि ग्राम राजकुड़ी के ग्रामीण स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिजली खपत दर्ज होने की शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों के भीतर संबंधित मीटरों की जांच की जाएगी। जांच में जो भी गड़बड़ी सामने आएगी, उसके आधार पर जरूरी सुधार किया जाएगा। जांच के बाद पता चलेगी ज्यादा बिल की वजह ग्रामीणों की शिकायत के बाद अब बिजली मीटरों की जांच और बिलों का मिलान किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि ज्यादा बिल आने की वजह मीटर में तकनीकी गड़बड़ी है, बिल बनाने में कोई गलती हुई है या बिजली की खपत वास्तव में ज्यादा हुई है। फिलहाल ग्रामीणों को जांच पूरी होने और बिजली बिल में सुधार का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *