'लड़की का दोस्ती से इनकार, एकतरफा प्यार में सुसाइड':युवती के घर में स्कूल टाई से फंदा लगाया; फरीदाबाद में कई प्रपोजल ठुकरा चुकी थी




फरीदाबाद में क्लासमेट लड़की के घर सुसाइड करने वाले स्टूडेंट केस में कई खुलासे हुए हैं। छात्र करीब 2 साल से लड़की को जानता था। तब से ही उससे दोस्ती करना चाहता था। दोनों के नॉर्मल बात हुई तो छात्र अर्जुन एकतरफा प्यार में पड़ गया। अर्जुन कई बार लड़की से इस बारे में बात भी कर चुका था, मगर हर बार उसने प्रपोजल ठुकरा दिया। लड़की ने अपने पेरेंट्स को भी ये बातें बताईं। उन्होंने करीब एक हफ्ते पहले ही स्कूल में छात्र की शिकायत की थी। इसके बाद भी छात्र उससे मिलने की जिद पर अड़ा रहा। गुरुवार को लड़की अपने भाई को ट्यूशन छोड़ने गई थी। घर में बस 70 वर्षीय दादी थी। तभी छात्र घर में घुसा, वहां बने बनी ब्यूटी पार्लर में स्कूल की टाई से फंदा बनाकर जान दे दी। लड़की जैसे ही वापस लौटी, उसने पिता को कॉल कर पूरी घटना बताई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्र के परिजनों को सूचना दी गई तो उन्होंने यहां आकर जमकर तोड़फोड़ की। मामले में खेड़ी थाना पुलिस ने करीब 250 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश का कहना है, जांच में सामने आया है कि छात्र ने सुसाइड किया था। 2 साल से एक ही स्कूल में पढ़ रहे थे दोनों खेड़ी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साई नगर पार्ट-2 निवासी अर्जुन (17) और मवई स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव निवासी लड़की एक ही स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ते थे। लड़की पहले से ही इस स्कूल में पढ़ रही थी, जबकि अर्जुन ने 2 साल पहले ही स्कूल में एडमिशन लिया था। स्कूल की क्लास में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रहती थी। कई बार क्लास के डाउट्स और पढ़ाई के बारे में बातचीत हुई, मगर दोनों के बीच कोई दोस्ती नहीं थी। अर्जुन लड़की से दोस्ती करना चाहता था। लड़की को इस बारे में पता चला तो उसने पेरेंट्स को इसके बारे में बताया। इसके बाद मामला स्कूल तक भी पहुंचा। एक हफ्ते पहले पिता स्कूल पहुंचे करीब एक हफ्ते पहले लड़की के पिता ने अर्जुन को लेकर स्कूल में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अर्जुन उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। उनकी बेटी उससे बात नहीं करना चाहती, इसके बावजूद वह उससे बात करने की कोशिश करता है। उस समय अर्जुन के परिवार ने स्कूल में माफी मांग ली थी। इस मामले में पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत नहीं की गई थी। दोनों परिवार फरीदाबाद में किराए पर रह रहे पुलिस के मुताबिक, मृतक अर्जुन और लड़की के परिवार बिहार के रहने वाले हैं। दोनों परिवार लंबे समय से फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रहे हैं। लड़की की मां एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है, जबकि पिता दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते थे। अर्जुन के पिता कबाड़ का काम करते हैं। उन्होंने साई नगर पार्ट-2 में कबाड़ का गोदाम भी खोल रखा है। अर्जुन पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। लड़की के घर में 300 लोगों की भीड़ घुसी अर्जुन की मौत की खबर परिवार को गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मिली। पिता भूषण ने बताया कि एक महिला ने गोदाम पर आकर उन्हें इसकी जानकारी दी। लड़की के घर से उनका घर करीब 700 मीटर दूर है। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ 250 से 300 लोगों की भीड़ लड़की के घर पहुंच गई। भीड़ में शामिल लोगों ने घर का सामान निकालकर बाहर फेंक दिया और जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। खेड़ी पुल थाना इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि फोर्स बुलाने के बाद भीड़ का वहां से हटाया गया। इसके बाद लड़की के परिवार को ऊपर की मंजिल पर भेजा गया। थाना प्रभारी बोले- फंदा लगाकर किया सुसाइड खेड़ी पुल थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। लड़की के पिता का कहना है कि छात्र उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, लेकिन उन्होंने इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी। पुलिस ने तोड़फोड़ करने के मामले में केस दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। युवक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, मृतक अर्जुन के पिता भूषण ने खेड़ी पुल थाना पुलिस को शिकायत दी है कि लड़की के पिता ने उनके बेटे की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया है। इन लोगों को किया गया गिरफ्तार लड़की के परिजनों की शिकायत पर छात्र पक्ष के बलराज, राजेश चौहान, दीपक चौहान, प्रभुशुराम, मानिक चंद, विकास कुमार, नितीश, साधु, पप्पू को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने, घर में तोड़फोड़ करने का आरोप है। ————– यह खबर भी पढ़ें… लड़की के घर फंदे पर लटका मिला 10वीं का स्टूडेंट:फरीदाबाद में परिजन बोले- मर्डर हुआ, युवती के घर तोड़फोड़ की; पथराव में 2 पुलिसवाले घायल हरियाणा के फरीदाबाद में 10वीं के छात्र की मौत पर बवाल हो गया। दरअसल, छात्र गुरुवार देर रात साथ पढ़ने वाली लड़की के घर गया था। इसके बाद परिवार को सूचना मिली कि उनके बेटे ने लड़की के घर में फंदा लगा लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *