- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; We Should Not Chase Comforts; If We Want To Reach Great Heights In Life, We Must Keep These 9 Things In Mind.
हरिद्वार26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हमारा जीवन सिर्फ सुख-सुविधाएं प्राप्त करने और सांसारिक आकर्षणों में उलझे रहने के लिए नहीं है, बल्कि खुद को ऊंचा उठाने और अपने व्यक्तित्व को श्रेष्ठ बनाने के लिए है। जीवन में अनेक ऐसे आकर्षण हैं, जो हमें लालच, मोह, भ्रम और क्षणिक सुखों की ओर खींचते हैं। इनसे ऊपर उठकर सत्य, समझदारी, आत्मसंयम और सद्गुणों को अपनाना चाहिए। जानिए जीवन में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…
1. मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने विचारों, व्यवहार और चेतना को भी ऊंचा उठाना है। हमारी सच्ची उन्नति आत्म विकास में है।
2. लालच, गुस्सा, ईर्ष्या, अहंकार और द्वेष जैसी प्रवृत्तियां हमें पतन की ओर ले जाती हैं। इन पर नियंत्रण करके ही हम जीवन में ऊंचाइया प्राप्त कर सकते हैं।
3. चीजों से जुड़े आकर्षण हमें अपनी ओर खींचते हैं। जब हम इन्हें ही सुख का अंतिम साधन मान लेते हैं, तब हमारा ध्यान जीवन के गहरे उद्देश्यों से भटकने लगता है।
4. भौतिक चीजो से मिलने वाला सुख प्रायः अस्थायी होता है। इसलिए हमें ऐसे आनंद की खोज करनी चाहिए, जो आत्मसंतोष, शांति और आंतरिक प्रसन्नता से मिलता है।
5. अज्ञान और भ्रम हमारी सोच को सीमित कर देते हैं। विवेक, ज्ञान और आत्मचिंतन के माध्यम से हम जीवन के सत्य को पहचान पाते हैं और सही दिशा में आगे बढ़ते हैं।
6. जीवन में हल पल चीजों के पीछे भागना सही नहीं है। हमें विचार करना चाहिए कि कौन-सी वस्तु, आदत या इच्छा हमारे व्यक्तित्व को निखारती है और कौन-सी हमें कमजोर बनाती है, कमजोर बनाने वाली चीजों से बचना चाहिए।
7. इच्छाओं पर नियंत्रण और मन की चंचलता को शांत करने के बाद ही हम उच्चता की ओर बढ़ सकते हैं। आत्मसंयम हमें प्रलोभनों से बचाकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रखता है।
8. सत्य, करुणा, प्रेम, विनम्रता, त्याग और सेवा जैसे गुण हमें महान बनाते हैं। इन गुणों का अभ्यास हमारे जीवन को सार्थक और दूसरों के लिए उपयोगी बनाता है।
9. हमें अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करना चाहिए और प्रतिदिन स्वयं को पहले से बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

