Headlines

Rajasthan Weather Alert | Ganganagar Hanumangarh Rain & Temperature Drop


राजस्थान में आज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जयपुर संभाग के कुछ जिलों में आज बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, 5 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। ​

.

इस सिस्टम के असर से 11 अक्टूबर से चूरू, सीकर के एरिया में ठंडक बढ़ सकती है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है।

वहीं, 11 शहरों में रात में ठंडक बढ़ गई है। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना है।

मौसम के बड़े अपडेट्स

दिन में गर्मी कम हुई: राज्य में शुक्रवार को कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई, जिससे गर्मी कम हुई। जैसलमेर, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, पिलानी, चित्तौड़गढ़ में पारा 1 डिग्री तक गिरा। सबसे ज्यादा गर्मी पिलानी, चूरू में रही। पिलानी में अधिकतम तापमान 38.8, चूरू में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पारा 20 डिग्री से नीचे: दिन में गर्मी कम होने का असर रात में भी दिखने लगा। 11 शहर ऐसे हैं जहां रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इससे इन शहरों में हल्की ठंडक रही। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में मौसम साफ, तापमान स्थिर: राजधानी में शुक्रवार को को भी मौसम साफ रहा और दिनभर धूप रही। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों की माने तो वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के बाद जयपुर में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *