Headlines

मोहाली में हत्या के शक में हत्या:पिता-पुत्र ने युवक का सिर धड़ से अलग किया; पार्क में सिरकटी लाश मिली




मोहाली में बेटे की हत्या के शक में पिता ने अपने दूसरे बेटे के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर युवक की गर्दन काट दी। उस युवक का सिरकटा शव मोहाली के पार्क में पड़ा मिला। इस केस में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरपाल कश्यप और उसके बेटे राहुल के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव मैथरा के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में दोनों पीरमुछल्ला के शिव नगर स्थित मकान नंबर 12 में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने 9 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि युवक विशाल अपनी लापता पत्नी और बच्चे की तलाश करने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर लौटा नहीं। उसके घर से कुछ ही दूर पार्क में उसका शव बरामद हुआ। उसकी पहचान भी उसके हाथ पर गुदे टैटू से हुई थी। हत्या शक में युवक की हत्या की पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हरपाल के बेटे बबलू की करीब एक महीने पहले मौत हुई थी। इस मौत को लेकर हरपाल और उसके परिवार को विशाल तथा उसके परिजन पर संदेह था। हालांकि, बबलू की मौत में विशाल या उसके परिवार की किसी भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, इसी संदेह के चलते हरपाल और राहुल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विशाल की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने विशाल को निशाना बनाने के लिए अपने अन्य साथियों को भी साथ लिया। 7-8 अक्टूबर की रात विशाल की पीरमुछल्ला पार्क के पास जंगल में हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। पत्नी-बच्चे को खोजने निकला था युवक जानकारी के अनुसार, मोहाली में जीरकपुर के पीरमुछल्ला इलाके में गुरुवार, 8 अक्टूबर को युवक की लाश मिली थी। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उसके परिजन ने खुलासा किया है कि 7 अक्टूबर को विशाल अपनी पत्नी रोली और और 10 माह के बच्चे प्रिंस को खोजने निकला था। उसकी पत्नी और बच्चा 6 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। अपनी पत्नी और दुधमुंहे बच्चे के अचानक गायब होने से विशाल बेहद परेशान था। वह उन्हें ढूंढने की बात कहकर ही 7 अक्टूबर को घर से निकला था, लेकिन वह खुद भी रात तक घर नहीं लौटा। इसके बार उसकी तलाश की गई, लेकिन वह भी नहीं मिला। सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। टैटू से हुई युवक की पहचान 8 अक्टूबर की सुबह की पीरमुछल्ला क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड के पास बने नेचर पार्क में सुबह की सैर पर निकले लोगों ने झाड़ियों में एक सिर कटी लाश देखी और तुरंत जीरकपुर पुलिस को सूचना दी। शव का सिर धड़ से अलग होने के कारण चेहरा गायब था, जिससे शिनाख्त करना मुश्किल था। हालांकि, युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी का वी (V) और दूसरे हाथ पर विशाल (Vishal) नाम का टैटू बना हुआ था। इसी टैटू और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान विशाल के रूप में की। नशा देकर मारने का शक था फोरेंसिक टीम और पुलिस को शव के बिल्कुल पास से शराब की खाली बोतलें और चप्पलें बरामद हुई थीं। पुलिस को अंदेशा था कि हत्यारे विशाल के कोई बहुत करीबी या परिचित ही थे। उन्होंने पहले विशाल को अपनी बातों में फंसाकर या झांसा देकर पार्क में बुलाया। वहां सबने मिलकर शराब पी और जैसे ही विशाल अत्यधिक नशे की हालत में हुआ, आरोपियों ने किसी बहुत ही धारदार हथियार से उसका गला रेतकर धड़ से अलग कर दिया। हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं ढकोली थाने में दर्ज FIR के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान, उनकी भूमिका और हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी पर जोर रहेगा। इस मामले में अब पुलिस जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि बबलू की मौत को लेकर हरपाल के परिवार को विशाल पर संदेह क्यों हुआ था? पुलिस की आगे की जांच से ही इस रंजिश और हत्या से जुड़े बाकी तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *