Headlines

Delhi-Haryana Border Sealed | Congress Leaders Detained in Gurugram


गुरुग्राम12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महरौली रोड के गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कंटीली तार लगे बेरिकेड्स रखे गए हैं। - Dainik Bhaskar

महरौली रोड के गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कंटीली तार लगे बेरिकेड्स रखे गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज शानिवार (10 अक्टूबर) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान है। इस ऐलान को देखते हुए हरियाणा में भी सख्त कदम उठाए गए है। रात को ही गुरुग्राम में हरियाणा-दिल्ली बॉर्डरों सील कर दिया गया।

इसके अलावा फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस ने भारी नाकेबंदी की है। सबसे ज्यादा कड़ाई गुरुग्राम-आया नगर बॉर्डर पर है, जहां कंटीली तारों वाले विशेष बैरिकेड्स और हाइड्रा मशीनें खड़ी की गई हैं। वहीं, रोहतक में धारा-163 लागू कर दी गई है।

उधर, आंदोलन को मिल रहे राजनीतिक समर्थन को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सख्ती शुरू कर दी है। गुरुग्राम में शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्षों समेत कई बड़े कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने रात भर बॉर्डर पर बसों और कारों में चेकिंग अभियान भी चलाया।

हरियाणा पुलिस की सख्ती और चेकिंग की PHOTO

गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर पुलिस गहन जांच और पूछताछ कर रही है।

गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर पुलिस गहन जांच और पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस द्वारा बॉडरों पर देर रात को बेरिकेडिंग कर दी।

दिल्ली पुलिस द्वारा बॉडरों पर देर रात को बेरिकेडिंग कर दी।

गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ जाने वाली एसी स्लीपर बस में यात्रियों से उनके गंतव्य के बारे में पूछताछ की गई।

गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ जाने वाली एसी स्लीपर बस में यात्रियों से उनके गंतव्य के बारे में पूछताछ की गई।

हरियाणा सरकार की ओर से इस तरह उठाए गए सख्त कदम…

  • प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले पुलिस निगरानी में : खुफिया एजेंसियों द्वारा सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले और भीड़ जुटाने वाले स्थानीय एक्टिविस्ट्स की सीक्रेट लिस्ट तैयार की है। इस सूची में शामिल लोगों के फोन नंबर और उनकी फिजिकल मूवमेंट पर लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल की पैनी नजर है।
  • गहन चेकिंग जा रही: बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देर रात के बाद से ही मोर्चा संभाल लिया है। दिल्ली में प्रवेश करने वाले तमाम छोटे-बड़े वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। खुफिया इनपुट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर चेकिंग के दौरान किसी भी व्यक्ति के सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने का जरा सा भी शक होता है, तो उसे दिल्ली की सीमा में एंट्री नहीं दी जाएगी।
गुरुग्राम में एनएच-48 सरहौल बॉर्डर पर लगी वाहनों की लाइन।

गुरुग्राम में एनएच-48 सरहौल बॉर्डर पर लगी वाहनों की लाइन।

  • 57 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों की आफत : सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने और प्रदर्शनकारियों को सेंट्रल दिल्ली में इकट्ठा होने से रोकने के लिए दिल्ली के 57 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इसका सीधा असर गुरुग्राम और फरीदाबाद से रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले लाखों लोगों पर पड़ा है।

बॉर्डर पर वाहनों की भीड़

बॉर्डर पर चल रही इस सघन चेकिंग के कारण गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे के सरहौल बॉर्डर पर शुक्रवार को शाम से लेकर देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही अपने वाहनों से दिल्ली की तरफ आएं, अन्यथा भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है।

सीजेपी की मांगे और दिल्ली पुलिस की तैयारी, इन्फोग्राफिक्स में जानें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *