Headlines

MP CM Mohan Yadav Gaya Visit


मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज गयाजी आ रहे हैं। एयरपोर्ट से सीधे शंकराचार्य मठ जाएंगे। मठ में कुलदेवी मां वराह देवी की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान मठ के महंत, पुजारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

.

एमपी सीएम के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारी की है। दोमुहान मोड़ पर उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव।

एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव।

शंकराचार्य मठ में पूजा, फिर डेल्टा होटल में भोजन

मुख्यमंत्री मोहन यादव का गयाजी दौरा निजी कार्यक्रम से जुड़ा है। शंकराचार्य मठ में पूजा-अर्चना के बाद वे डेल्टा होटल जाएंगे। यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और भोजन करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

बोधगया प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष और भाजपा बोधगया नगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। मुख्यमंत्री के शंकराचार्य मठ जाने के दौरान दोमुहान मोड़ पर उनका स्वागत किया जाएगा।

2024 में परिवार के साथ आए थे गयाजी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कुलदेवी मां वराह देवी हैं। बोधगया के शंकराचार्य मठ में उनकी प्रतिमा स्थापित है। इससे पहले 23 मई 2024 को परिवार के सदस्यों के साथ मठ में मां वराह की पूजा-अर्चना की थी। मठ के महंत के अनुसार, यहां स्थापित वराह देवी की प्रतिमा छठी शताब्दी की है। इसके बाद बीते वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी गयाजी आए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *