Headlines

चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ उतरीं 16 कबड्डी टीमें:‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत टूर्नामेंट; SSP कंवरदीप कौर भी पहुंची, गोरखा रेजीमेंट बनी विजेता




चंडीगढ़ पुलिस की ओर से ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत कबड्डी टूर्नामेंट करवाया गया। शुक्रवार को सारंगपुर में आयोजित इस टूर्नामेंट में चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच मुकाबले इतने रोमांचक रहे कि कई बार आखिरी अंक तक जीत-हार का फैसला नहीं हो पाया। एक मुकाबले में तो केवल एक अंक से जीत तय हुई। रोमांचक मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर शाम तक मैदान में डटे रहे। टूर्नामेंट का आयोजन सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की ओर से करवाया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की तरफ प्रेरित करना था। कबड्डी के मैदान में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। हर टीम ने अगले दौर में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों की फुर्ती, ताकत और टीमवर्क देखने को मिला। कई मैचों में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी भी बनी रही। गोरखा रेजीमेंट की टीम ने जीता पहला इनाम
टूर्नामेंट में गोरखा रेजीमेंट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपए का नकद इनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपए मिले। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना के साथ मुकाबले किए। एसएसपी कंवरदीप कौर भी पहुंचीं
टूर्नामेंट के दौरान चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर भी पहुंचीं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की ओर से ऐसे आयोजनों के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का संदेश दिया गया। आखिरी अंक तक बना रहा रोमांच
दोपहर 2 बजे शुरू हुआ टूर्नामेंट देर शाम तक चला। मैदान में 16 टीमों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया, वहीं दर्शकों ने भी मुकाबलों का जमकर आनंद लिया। कुछ मैचों में जीत का अंतर बेहद कम रहा। एक मुकाबले में आखिरी अंक के आधार पर फैसला हुआ कि कौन-सी टीम आगे बढ़ेगी। इस रोमांच ने दर्शकों को अंत तक मैदान में रोके रखा। चंडीगढ़ पुलिस का उद्देश्य ऐसे खेल आयोजनों के जरिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुलिस ने युवाओं को संदेश दिया कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और टीम भावना भी सिखाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *