Headlines

आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी करेंगे CM आवास का घेराव:कल संगरूर में परिवारों के साथ पहुंचेंगे; पक्का करने और वेतन बढ़ाने की मांग




पंजाब के आउटसोर्स स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन ने 11 अक्टूबर को संगरूर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर होगा। यूनियन का आरोप है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चार साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद वादे पूरे नहीं किए हैं। शुक्रवार देर शाम यूनियन की बैठक पठानकोट में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सभी कर्मचारी परिवारों के साथ संगरूर पहुंचेंगे। इस वह अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए रोष प्रदर्शन करेंगे। 4 साल बीतने के बाद भी वादे अधूरे
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह औलख ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आने से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन चार साल से अधिक समय बीतने के बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया। बैठकें बेनतीजा, पक्के मोर्चे की चेतावनी
यूनियन नेताओं ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री और निदेशकों के साथ कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार बिल-2026 में संशोधन कर आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश और ‘समान काम, समान वेतन’ लागू नहीं करती, तो राज्य भर में अनिश्चितकालीन पक्का मोर्चा शुरू किया जाएगा। यूनियन ने पंजाब भर के आउटसोर्स कर्मचारियों से अपील की है कि वे कल परिवारों के साथ संगरूर पहुंचें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *