Headlines

प्लास्टिक के पाइप से 5वीं की छात्रा की पिटाई:लखीसराय में कलम उठाने पर हेडमास्टर ने पीटा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती




लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परिया नवाबगंज में पांचवीं की छात्रा लाडली कुमारी की पिटाई का आरोप लगा है। आरोप है कि हेडमास्टर निरंजन कुमार सिंह ने प्लास्टिक के पाइप से उसे पीटा। छात्रा के पिता दीपक ठाकुर ने बताया कि छुट्टी के समय लाडली ने अपनी सहपाठी का गिरा हुआ कलम उठाया था। इसी बात पर हेडमास्टर ने उसके पूरे शरीर पर पाइप से पिटाई कर दी। घर पहुंचकर मां को घटना बताने के दौरान छात्रा बेहोश हो गई। छात्रा को सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआई अमित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और छात्रा को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इजाज आलम ने बताया कि मामले की जांच शनिवार को की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित हेडमास्टर के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली हैं। सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *