Headlines

कांग्रेस ने भाजपा विधायक कार्यालय घेरा:200 कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पहले भी दे चुके हैं ज्ञापन




शहडोल में समस्याओं का समाधान न होने पर कांग्रेस ने विधायक कार्यालय का घेराव किया। ब्यौहारी में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम भाजपा विधायक शरद जुगलाल कोल के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ के साथ करीब 200 कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस का आरोप है कि ब्लॉक से जिला कलेक्टर तक कई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह प्रदर्शन ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 की जनसमस्याओं के लिए था। पार्टी नेताओं ने बताया कि पहले भी अधिकारियों और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए थे। मांगों पर कार्रवाई न होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी, जिसके बाद यह विरोध प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस नेताओं ने जल्द समाधान की मांग की। इस प्रदर्शन से ब्यौहारी में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस ने कहा है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि इन मांगों पर क्या पहल होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *