![]()
तरनतारन में सीसीटीवी में चोरी करते हुए कैद युवक।
पट्टी के गांव नबीपुर में एक नकाबपोश युवक ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा ली। यह घटना हरिके थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
.
पीड़ित जगजीत सिंह पुत्र पलविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। वह कुछ घरेलू सामान लेने के लिए अंदर गए थे। जब कुछ मिनट बाद बाहर आए, तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी।
चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि एक नकाबपोश युवक दिखाई दे रहा है। उसकी दाढ़ी-मूंछ नहीं है। वह सिर्फ 30 सेकंड में मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गया। जगजीत सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह गिल ने बताया कि ड्यूटी अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
