![]()
चंडीगढ़ में रविवार, 11 अक्टूबर को मैराथन के मद्देनजर सुबह 5 बजे से 9:30 बजे तक कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट और नियंत्रित किया जाएगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर लोगों को प्रभावित सड़कों से बचने और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करना होगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मैराथन का रूट कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1 से शुरू होकर हाईकोर्ट चौक, ओल्ड बैरिकेड चौक, सुखना लेक, हीरा सिंह चौक, पंजाब लोक भवन रोड, किशनगढ़ टर्न, सेंट कबीर लाइट पॉइंट और शास्त्री नगर लाइट पॉइंट से होते हुए किशनगढ़ चौक, ललित होटल और आईटी पार्क लाइट पॉइंट तक रहेगा। इन सड़कों पर मैराथन के दौरान ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध कैपिटल कॉम्प्लेक्स सेक्टर-1 से हाईकोर्ट चौक की ओर जाने वाली सड़क, ओल्ड बैरिकेड चौक से सुखना लेक की ओर जाने वाला रास्ता, हीरा सिंह चौक से पंजाब लोक भवन रोड होते हुए किशनगढ़ टर्न और सेंट कबीर लाइट पॉइंट से शास्त्री नगर लाइट पॉइंट तक के हिस्सों पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा किशनगढ़ चौक, ललित होटल और आईटी पार्क लाइट पॉइंट के आसपास भी वाहन चालकों को ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार चलना होगा। घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी लें ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रविवार सुबह यात्रा की योजना पहले से बना लें और प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें। वाहन चालक चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी ले सकते हैं।
Source link
चंडीगढ़ में रविवार कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट:मैराथन के चलते एडवाइजरी जारी, सेक्टर-1 कैपिटल कॉम्प्लेक्स से आईटी पार्क तक कई रास्तों पर प्रतिबंध
