![]()
बीजेपी के मेयर पद के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत की हार के बाद लोकल स्तर पर पार्टी में बदलाव होने लगे हैं। चुनाव संचालन समिति और बीकानेर पंचायत समिति के लिए बनी कमेटियों में अब फेरबदल के हैं। पिछले दिनों कांग्रेस पार्षदों के धरने में शामिल भाजपा पार्षदों की शिकायत भी जयपुर मुख्यालय तक की गई है। मेयर पद के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत 20 वोटों के अंतर से हार गए थे। हालांकि, पार्टी के 27 ही पार्षद थे और शेखावत को 30 वोट मिले थे। हालांकि, खुद शेखावत ने सार्वजनिक तौर पर ये बयान दिया कि उन्होंने किसी की शिकायत नहीं की। भाजपा नेता व पार्षद श्याम सिंह हाड़ला का कहना है कि मैंने ही जिम्मेदारी लेने से मना किया था किसी ने नहीं हटाया। अगर कोई भी ये कहता है कि मुझे हटाया है तो वो उसकी अभिव्यक्ति की आजादी है। भाजपा नेता बोले- अभी आदेश नहीं आया, मैं तो मौन व्रत पर कांग्रेस पार्षदों के साथ प्रदर्शन उधर, कांग्रेस की ओर से नगर निगम में किए गए एक विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कुछ पार्षदों के शामिल होने को भी मुद्दा बनाया गया है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक को शिकायत दर्ज करवाई गई है। भाजपा के ही कुछ पार्षदों ने इस संबंध में मुख्यालय को मौखिक रूप से भी शिकायत दी है कि कांग्रेस के प्रदर्शन में भाजपा पार्षद क्यों शामिल हुए। उस दिन जारी हुए वीडियो भी प्रदेश मुख्यालय को भेजे गए हैं। शेखावत पाली के प्रभारी उधर, पार्षद सुरेंद्र सिंह शेखावत को पाली पंचायत चुनाव समिति की संयोजक समिति में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि चुनाव प्रबंधन में रही खामियों से मिली हार के बाद पार्टी शेखावत के साथ खड़ी नजर आ रही है।
Source link
बीजेपी कर रही पंचायत चुनाव की कमेटियों में फेरबदल:भाजपा नेता मेड़तिया बोले- हटाया नहीं, मैं मौन व्रत पर, अभी तक आदेश नहीं आए
