Headlines

बक्सर में सड़क किनारे मिला युवक का शव:कनपटी के पास गोली मारने की आशंका, शव से 200 मीटर दूर मिला चप्पल




बक्सर में शनिवार की दोपहर सड़क किनारे युवक का शव मिला। आशंका है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। घटना डुमरांव थाना क्षेत्र के समहार गांव के पास की है। मृतक की पहचान समहार गांव के मुलायम यादव के रूप में हुई है। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घास में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक के कनपटी के पास गहरे जख्म मिले हैं, जिससे लगता है कि उसे सटाकर गोली मारी गई है। शव के आसपास की घास रौंदी हुई थी, जिससे मारपीट की आशंका है। मौके से पुलिस ने ब्रेसलेट बरामद की है मृतक के पिता उदयनारायण उर्फ वकील यादव ने बताया कि कल नवडेरा के लड़कों से मुलायम का विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके से एक ब्रेसलेट भी बरामद की है, जो मृतक की नहीं है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच जारी है। घटना के कारणों की आशंका में प्रेम संबंध या फिर जमीनी विवाद की आशंका है। पिता घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। युवक अपने बहनोई का मोटरसाइकिल लेकर गांव से डुमरांव की तरफ कुछ सामान खरीदने जा रहा था तभी बीच रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी गई। हत्या से पहले हाथापाई की आशंका पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले हाथापाई भी हुई है। मृतक के शव से दो सौ मीटर दूर उसका एक और 100 मीटर दूर दूसरा चप्पल और गमछा मिला। नहर के चाट किनारे उसका शव मिला। सूचना मिलते ही डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, डीआईयू टीम और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। हालांकि मृतक के पिता को आशंका है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है लेकिन वों अभी खुलकर बताने से परहेज कर रहे है। डुमरांव डीएसपी समीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मौके पर डुमरांव थाना की टीम गईं है,हत्या है या एक्सीडेंट इसका जांच किया जायेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *