![]()
तरनतारन में बेटी की आर्मेनिया में मौत का सदमा पिता सहन नहीं कर पाया। परिवार का आरोप है कि बेटी को इटली भेजने के नाम पर एक महिला और उसके परिवार ने 3.50 लाख रुपए लिए थे, लेकिन उसे इटली के बजाय आर्मेनिया भेज दिया गया। वहां बेटी की मौत हो गई। इसके बाद बेटी का पासपोर्ट गुम करने और पैसे वापस करने को लेकर भी विवाद हो गया। पिता ने 5 अक्टूबर को कोई जहरीली दवा खा ली। इसके बाद इलाज के दौरान 6 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह निवासी गांव लोहुका के नाम से हुई। पत्नी सरबजीत कौर ने तीन लोंगों के खिलाफ शिकायत दी। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 10 अक्टूबर को धरने की चेतावनी थी, लेकिन पुलिस ने रात में ही केस दर्ज कर लिया। इटली भेजने के लिए दिए साढ़े 3 लाख कुलवंत सिंह की पत्नी सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नगिता को इटली भेजने के लिए मनप्रीत कौर और उसके परिवार को 3.50 लाख रुपए दिए थे। परिवार का आरोप है कि नगिता को इटली भेजने के बजाय आर्मेनिया भेज दिया गया, जहां 2 जुलाई को उसकी मौत हो गई। बेटी के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें कही परिवार ने सुखदेव सिंह मनी पर नगिता का पासपोर्ट गुम करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, मनप्रीत कौर ने 1.90 लाख रुपए लौटाने का भरोसा दिया था। 30 अगस्त को 55 हजार रुपए वापस किए गए। परिवार का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने नगिता के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। इससे परिवार परेशान था। 5 अक्टूबर को कुलवंत सिंह ने दवा खा ली। अगले दिन 6 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस इस मामले में एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि सरबजीत कौर की शिकायत के आधार पर मनप्रीत कौर, रेशम सिंह और सुखदेव सिंह निवासी कीरतौवाल कलां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। *************** ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ से भागे लुटेरों का पलवल में एनकाउंटर: पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन पॉइंट पर स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर भागे चार बदमाशों की हरियाणा के पलवल में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। CIA को सूचना मिली थी कि कुछ शूटर कार में भाग रहे हैं, इसके बाद पुलिस ने पलवल से उनका पीछा किया। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
बेटी की मौत के सदमे में पिता ने सुसाइड किया:तरनतारन में पत्नी बोली- इटली के नाम पर आर्मेनिया भेजा, पैसे ठगे; आपत्तिजनक बातें कही
