Headlines

अशोकनगर में महिला शक्ति दल नवरात्रि में करेंगी निगरानी:सुबह 5 से रात 10 बजे तक पेट्रोलिंग, दुर्गा पंडालों और बाजारों में तैनात रहेंगी पुलिसकर्मी




अशोकनगर में नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। एसपी राजीव कुमार मिश्रा की पहल पर महिला शक्ति दल मोबाइल पेट्रोलिंग करेगा। दल धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों, गरबा आयोजनों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी रखेगा, ताकि महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित माहौल में आवागमन कर सकें। सुबह 5 से 10 और शाम 6 से रात 10 बजे तक पेट्रोलिंग महिला शक्ति दल प्रतिदिन सुबह 5 से 10 बजे तक और शाम 6 से रात 10 बजे तक विशेष पेट्रोलिंग करेगा। जरूरत पड़ने पर अन्य समय में भी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। युगल सरकार मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर, प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय मौजूदगी रहेगी। मोबाइल वाहनों से भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सूचना मिलने पर तत्काल मिलेगी मदद महिलाओं और बालिकाओं से सुरक्षा संबंधी सूचना मिलने पर महिला शक्ति दल तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगा। किसी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने जिलेवासियों से नवरात्रि पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महिला सुरक्षा से जुड़ी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *