Headlines

कैलादेवी में कल से शारदीय नवरात्र मेला शुरू:सुरक्षा के लिए 250 पुलिसकर्मी तैनात, 300 CCTV से निगरानी; कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा




करौली के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह मेला 11 से 20 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा व सुविधाओं की व्यवस्था की है। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। मेले में 250 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मंदिर और आसपास 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौजूद रहेंगी। कालीसिल नदी के घाटों पर सफाई और सुरक्षा रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी, साफ-सफाई, विश्राम स्थल, पार्किंग और कतार की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। नवरात्र में रोज पूजा-अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती पाठ, कन्या पूजन और भोजन होगा। मंदिर ट्रस्ट के 200 कर्मचारी व्यवस्थाएं संभालेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *