Headlines

पटियाला-बठिंडा हाईवे पर होटल में महिला की हत्या:बॉयफ्रेंड पेट में चाकू मारकर भागा, कमरे में बेड पर लाश मिली; 2 बच्चों की मां थी




बरनाला जिले में पटियाला-बठिंडा नेशनल हाईवे पर तपा थाने के ठीक सामने स्थित होटल में एक 31 वर्षीय महिला की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। बताया गया महिला के साथ एक युवक भी होटल में आया था। माना जा रहा है कि उसी ने हत्या की और फरार हो गया। सूचना पर एसएचओ अमरीक सिंह ग्रेवाल और चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में डीएसपी जसकरण सिंह बराड़ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच की और क्राइम सीन को सील कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल बरनाला की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है। जांच में मृतका की पहचान बाजीगर बस्ती की रहने वाली जसवीर कौर के रूप में हुई है। वह दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) की मां थी। उसके साथ आए व्यक्ति की पहचान अमदीप सिंह के रूप में हुई। वह गांव बदरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोपहर में लिया कमरा, 1 घंटे बाद वारदात हुई पुलिस के अनुसार, जसवीर कौर अपने प्रेमी अमनदीप सिंह के साथ दोपहर के समय होटल मिलन में आई थी। उन्होंने किराए पर कमरा लिया। इसके बाद लगभग एक घंटे बाद अमनदीप कमरे से यह कहकर बाहर निकला कि वह थोड़ी देर में लौट रहा है। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया और कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल संचालक को संदेह हुआ। संचालक ने जब मास्टर-की से कमरे का दरवाजा खोला, तो बिस्तर पर जसवीर कौर का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए थे। उसके पेट से काफी खून निकल चुका था। यह देखकर उसके हाथ पांव फूल गए। इसके बारे में उसने होटल स्टाफ को बताया और पुलिस को सूचना दी। अवैध संबंधों में विवाद की आशंका, पति के बयान पर हत्या का मामला दर्ज DSP जसकरण सिंह बराड़ ने बताया कि जांच में मामला अवैध प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा नजर आ रहा है। मृतका के पति मंगा सिंह की शिकायत पर आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए CIA स्टाफ और स्थानीय पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *