Headlines

बरनाला में एसआई बनकर वाहन चालकों से वसूली का धंधा:पुलिस ने साथी समेत दबोचा, मानसा से आकर बरनाला में काटते थे अवैध चालान




बरनाला पुलिस ने पंजाब पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर और सब-इंस्पेक्टर के फर्जी सितारे लगाकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग और उसके साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से इलाके में गश्त का नाटक कर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे ऐंठ रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमलदीप सिंह और उसके साथी विक्की सिंह (दोनों निवासी गांव जवाहरके, मानसा) के रूप में हुई है। फर्जी सब-इंस्पेक्टर और ‘ड्राइवर’ का खेल पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मानसा से बरनाला आकर ठगी का यह गोरखधंधा चलाते थे। आरोपी कमलदीप सिंह पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनता था और नकली पहचान पत्र साथ रखता था। उसका साथी विक्की सिंह सादे कपड़ों में उसका ड्राइवर बनकर मोटरसाइकिल चलाता था। ऐसे करते थे अवैध वसूली की धंधा दोनों ने अवैध वसूली के लिए एक रणनीति बना रखी थी। दोनों बस स्टैंड, दाना मंडी और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर नाकाबंदी व गश्त का नाटक करते थे। वे मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों या बाइक पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) करने वाले युवाओं को निशाना बनाते थे। उन्हें भारी चालान काटने या गाड़ी जब्त करने की धमकी देकर ऐंठते थे। BNS की धाराओं में केस दर्ज; जांच जारी चौकी प्रभारी एएसआई गुरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से फर्जी पुलिस वर्दी, जाली पहचान पत्र और इस्तेमाल में लाई जा रही मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IPC की गंभीर धाराओं के तहत धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने और लोक सेवक का झूठा रूप धारण करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और फर्जी आईडी कार्ड व वर्दी कहाँ से बनवाई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *