Headlines

Jaunpur Youth Shoots Himself | BHU Trauma Center Referral Update


अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली वार्ड नंबर-3 में शनिवार रात करीब 9 बजे एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान बरौली वार्ड नंबर-3 निवासी संदीप सिंह उर्फ पोद्दार पुत्र भोला सिंह के रूप में हुई है। पेट में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि युवक ने खुद को गोली मारी है। हालांकि, घटना किन हालात में हुई और गोली चलने की असली वजह क्या है, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर वाराणसी रवाना हो गए।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली कैसे चली और इसके पीछे क्या कारण थे। फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

थाना प्रभारी फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि युवक ने अपने पेट में खुद गोली मारी है। उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *