![]()
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए दिया गया बयान चर्चा में है। कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सुधा ने कहा- “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने 25 अपना जीवन देश को दिया। 25 वर्ष में किस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। किस प्रकार से उन्होंने गुजरात के लिए योजनाएं बनाई। किस प्रकार से गोधरा कांड, बड़े-बड़े कांड उन्होंने किए।” सुधा ने बयान उन्होंने 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान दिया था। हालांकि, अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद शनिवार को सुभाष सुधा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा कि विपक्ष उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है। वह इसकी जांच करवाएंगे और सख्त से सख्त कार्रवाई कराएंगे। बोले- प्रधानमंत्री ने देश के विकास और धर्म के लिए काम किया सुभाष सुधा ने कहा, “देखिए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किस प्रकार से देश के विकास के लिए कार्य किए, धर्म के लिए कार्य किए। विपक्ष का बाप भी यह कार्य नहीं कर सकता था। प्रधानमंत्री ने धर्मस्थलों का सुधार कराया, बड़े-बड़े हाईवे बनवाए और जनधन योजना समेत कई योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसके तहत विकसित भारत संकल्प चौक का निर्माण हुआ। उसी दौरान दिए गए उनके बयान को विपक्ष तोड़-मरोड़कर दिखा रहा है। जनधन, स्वच्छ भारत और आयुष्मान भारत योजनाओं का जिक्र किया सुभाष सुधा ने सफाई देते हुए प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना, स्वच्छ भारत योजना, आयुष्मान भारत योजना और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना चलाई। इसके अलावा जल जीवन मिशन, मंदिरों के विकास और सड़कों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया। प्रधानमंत्री ने रेलवे और सड़कों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। विपक्ष पर विकास कार्यों के बजाय राजनीति करने का आरोप सुधा ने विपक्ष पर उनके बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों के साथ धार्मिक स्थलों के लिए भी काम किए हैं। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के कायाकल्प और सोमनाथ में हुए कामों का जिक्र किया। विपक्ष को विकास कार्य नजर नहीं आते। उनके क्षेत्र को प्रधानमंत्री की ओर से कई सुविधाएं मिली हैं।
Source link
हरियाणा में पूर्व मंत्री की जुबान फिसली:बोले- PM ने गोधरा जैसे बड़े-बड़े कांड किए; बाद में कहा- बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया
