![]()
छतरपुर जिले के लवकुशनगर में रविवार सुबह थाने से कुछ ही दूरी पर विश्राम गृह के पास एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही लवकुशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक, नाले में मिले शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मृतक कौन है और उसकी मौत किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
Source link
लवकुशनगर में विश्राम गृह के पास नाले में मिला शव:पहचान नहीं हो सकी; पीएम के लिए भिजवाया
