Headlines

पानीपत स्टेशन पर चल रहा पूर्वांचलियों का धरना स्थगित:छह में से दो मांगों पर बनी सहमति, बाकी के लिए दी आंदोलन की चेतावनी




पानीपत रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली ट्रेनों के ठहराव और रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से चल रहा पूर्वांचल समाज का धरना रविवार को स्थगित हो गया। समाज की छह मांगों में से दो पर सहमति बनने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राहत की सांस ली। प्रतिनिधियों ने दो मांगें पूरी होने पर खुशी जताई, लेकिन स्पष्ट किया कि बाकी मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। पूर्वांचल समाज के मीडिया प्रभारी अनिकेत पांडेय ने बताया कि समाज के प्रतिनिधियों की उत्तर रेलवे के वाणिज्यिक प्रबंधक से बातचीत हुई थी। इसके बाद दो मांगों पर राहत मिली है। इनमें अमृतसर से बिहार के जयनगर तक एक स्पेशल ट्रेन चलाना और सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस का पानीपत स्टेशन पर ठहराव शामिल है। उन्होंने बताया कि बाकी मांगों पर विचार किया जा रहा है। समाज के प्रतिनिधि आगे की रणनीति बनाने के लिए बैठक करेंगे। विधायक और प्रदेशाध्यक्ष के प्रयासों का दिया श्रेय पूर्वांचल समाज के लोगों ने बिहार के विधायक संजय गुप्ता और प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के प्रयासों को दो मांगें पूरी होने का श्रेय दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पानीपत में पूर्वांचल के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने के लिए उन्हें पर्याप्त रेल सुविधाओं की जरूरत होती है। ट्रेनों का ठहराव और अतिरिक्त रेल सेवाएं मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। ये हैं पूर्वांचल समाज की छह मांगें सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस का पानीपत स्टेशन पर ठहराव। छठ पूजा और दिवाली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाना। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का संचालन पानीपत से शुरू करना। शहीद एक्सप्रेस का विस्तार करना। पानीपत से बिहार के लिए दो नई ट्रेनें चलाना। वंदे भारत एक्सप्रेस का पानीपत स्टेशन पर ठहराव। बाकी मांगों पर फैसले का इंतजार समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि धरना स्थगित किया गया है, आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। बाकी मांगों को लेकर रेलवे अधिकारियों से बातचीत जारी रखी जाएगी। अगर इन पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पूर्वांचल समाज के लोग फिर से प्रदर्शन शुरू करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *