![]()
हिसार में बरवाला चुंगी के पास स्थित गुर्जर धर्मशाला में मीटिंग के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पड़ाव चौक निवासी कृष्ण माहसी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंख के पास और पैर में चाकू लगा है। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई है। घायल कृष्ण ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुर्जर कल्याण सभा की ओर से गुर्जर भवन में मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। वॉट्सएप पर चैट को लेकर हुआ विवाद कृष्ण के अनुसार, मीटिंग के दौरान वॉट्सएप ग्रुप में हुई चैट को लेकर एक-दो युवकों ने उस पर टिप्पणी की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हालांकि, मीटिंग में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। बाहर निकलते वक्त किया हमला कृष्ण ने आरोप लगाया कि मीटिंग खत्म होने के बाद जब लोग बाहर निकलने लगे तो अनिल और उसके साथियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसकी आंख के पास और पैर में चोटें आईं। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद और हमले से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
Source link
हिसार में मीटिंग के बाद युवक पर चाकू से हमला:आंख और पैर में लगे, वॉट्सएप चैट को लेकर हुआ विवाद
