Headlines

हिसार में ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला गिरफ्तार:केस में समझौते के लिए ₹37 लाख मांगे, हनुमानगढ़ में रह रही थी




हिसार में मामले में ब्लैकमेल कर 37 लाख रुपए मांगने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान आजाद नगर निवासी शालू उर्फ चांद के रूप में हुई है। फिलहाल वह राजस्थान के हनुमानगढ़ में रह रही थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल-2 हिसार भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने और मामले में समझौता करने के एवज में 37 लाख रुपए की मांग की थी। आरोप है कि महिला ने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाकर शिकायतकर्ता पक्ष को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना हिसार में मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद हुई गिरफ्तारी मामला दर्ज होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला शालू उर्फ चांद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि मुकदमे का डर दिखाकर किसी को ब्लैकमेल करने, कानून का दुरुपयोग करने या फिरौती मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले में शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपी महिला न्यायिक हिरासत में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *